सीलिंग की जमीन पर चल रहा था निर्माण जेसीबी ने किया ध्वस्त
– रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
उधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने सीलिंग की जमीन पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त किया। रुद्रपुर में कोर्ट के आदेश के बाद भी सीलिंग की जमीन पर निर्माण कार्य होने की सूचना पर आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी।
रूद्रपुर के फाजलपुर महरौला क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर मकान के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार अमृता शर्मा पुलिस टीम व नगर निगम टीम के साथ मौके पर पहुची। जहा पर निर्माणकार्य चल रहे आधा दर्जन स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान क़ई जगह प्रशासन की टीम के साथ लोगो की कहा सुनी भी हुई। तहसीलदार अमृता शर्मा ने बताया कि सीलिंग की भूमि पर न्यायालय द्वारा यथास्थिति के आदेश है। बाबजूद इसके फाजलपुर मोहरौला में भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जैसे ही पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुची तो वहां काम कर रहे श्रमिक भाग खड़े हुए। तहसीलदार अमृता शर्मा ने बताया कि सीलिंग की जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायलय द्वारा उक्त जमीन पर यथावत स्थिति बनाये रखने के आदेश दिए थे। आदेश की अवेहलना करने वाले लोगो के खिलाफ आज ध्वस्तीकरण का कार्य करते हुए निर्माण न करने की हिदायत दी है।
अमृता शर्मा — तहसीलदार, रुद्रपुर
