हरिद्वार: मामूली विवाद पर पहले लाठी डंडे चले फिर अँधाशुन्ध गोलिया -तीन की मौत दर्जनों घायल

Share Now

लकसर के खेड़ीखुर्द गाँव मे खूनी संघर्ष दस लोगो को लगी गोली,तीन की मौत

लकसर के खेड़ीखुर्द गाँव मे मामूली सी बात को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया–दोनो पक्षो में पहले जमकर लाठी डंडे चले फिर अँधाशुन्ध गोलियों चली–संघर्ष में एक पक्ष के शहजान उर्फ कालू ओर हुसेन ओर कैफ नामक तीन लोगो की गोली लगने से मौत हो गई और दस लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए–जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जा रहे है–
खूनी संघर्ष की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया–सीओ विवेक कुमार और एसएसआई नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ मोके पर पहुँचे–पुलिस ने घायलो गाड़ियों ओर एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत लकसर अस्पताल पहुँचाया –लेकिन इस बीच छह लोगों की हालत चिंताजनक हो जाने के कारण चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया–गाँव मे भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है-
पुलिस के मुताबिक खूनी संघर्ष के पीछे के दोनो पक्षो में खेतों की मेड को लेकर चली आरही पुरानी रंजिश बताई जा रही है –इसी के चलते आज फिर मेड को लेकर एक पक्ष जुलिफाकर ओर दूसरे पक्ष के इसराइल के बीच पहले कहासुनी हुई थी फिर मारपीट और इसके बाद भीषण खूनी संघर्ष हुआ–
सेंथिल अबुदई एसएसपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!