हरिद्वार: मेला अस्पताल में कोरोना के साथ OPD सेवा भी जारी – निरीक्षण से संतुष्ट नजर आयी गढ़वाल निदेशक

Share Now

कोरोना संक्रमण की कम होती रफ़्तार के बाद भेले ही आम जन राहत कि साँस ले रहे हो पर स्वास्थ्य विभाग महामारी की तीसरी लहर के संभावित आगमन को लेकर पहले से ही कोई कोर कसार नहीं छोड़ना चाहता है लिहाजा सभी अस्पतालों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओ को बढाया जा रहा है |

कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गढ़वाल की डायरेक्टर भारती राणा द्वारा गढ़वाल के तमाम कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है इसी कड़ी में  भारती राणा द्वारा हरिद्वार के मेला अस्पताल का निरीक्षण किया गया|  भारती राणा मेला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट नज़र आई|

मेला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग गढ़वाल की डायरेक्टर भारती राणा का कहना है कि गढ़वाल के सभी कोवीड अस्पतालों में मेरे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है| आज मेरे द्वारा हरिद्वार के मेला अस्पताल में निरीक्षण किया गया अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है|  इस अस्पताल में covid मरीजों के साथ ही इस अस्पताल में अलग मरीजों को भी देखा जा रहा है|  यहां पर एक्स्ट्रा अल्ट्रासाउंड के साथ ही ओपीडी भी चल रही है कोविड मरीजो के लिए अलग व्यवस्था है इस अस्पताल में मुझे कोई कमी नहीं दिखाई दी मगर अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब  नहीं है इसकी रिपोर्ट शासन में दी जाएगी

भारती राणा–स्वास्थ्य विभाग गढ़वाल की डायरेक्टर

वही मेला अस्पताल के सीएमएस राजेश गुप्ता का कहना है कि गढ़वाल डायरेक्टर भारती राणा द्वारा मेला अस्पताल का निरीक्षण किया गया उनके द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हमारी तैयारियों का जायजा लिया गया उनके द्वारा हस्पताल के सभी डॉक्टरों नर्सों से बात भी की गई और उनकी समस्याओं को भी पूछा मेला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर भारतीय राणा काफी संतुष्ट नजर आई मेला अस्पताल में कई व्यवस्थाएं काफी अच्छी पाई गई उनके द्वारा इसको दूसरे अस्पताल में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा

राजेश गुप्ता–मेला अस्पताल सीएमएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!