हरिद्वार – चार धाम यात्रा पंजीकरण से पहले मिट्टी के बर्तनों मे पहाड़ी पकवान – तीर्थम

Share Now

डीएम विनय शंकर पांडे ने शुक्रवार को हरिद्वार मे उत्तराखंड पर्यटन के अंतर्गत तीर्थम स्टॉल का पारंपरिक विधि से उद्घाटन किया
उन्होंने स्वयंसेवी संस्था द नेचर फाउंडेशन द्वारा तीर्थम नाम से उत्तराखंड के व्यंजनों अरसा, भट्ट की चुनरी तोर की दाल , छिंदवाड़ा की खीर, पिंडालू आदि का स्टॉल स्थापित करने के अभिनव प्रयासों की सराहना की

उन्होंने उत्तराखंड तीर्थम का संचालन महिलाओं द्वारा किए जाने पर भी प्रशंसा जाहिर की
इस प्रयास से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 10 महिलाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही उत्तराखंड को प्रचार-प्रसार भी मिलेगा
यह स्थान हरिद्वार की चार धाम यात्रा प्राइम लोकेशन पर है , यहाँ पर चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन सेंटर भी है , इस वजह से चार धाम यात्रा के समय देश-विदेश के श्रद्धालुओ का यहां आना जाना लगा रहेगा , जिसके बाद उत्तराखंड के व्यंजनों का प्रचार प्रसार दूर-दूर तक हो सकेगा
संस्था द्वारा उत्तराखंड के व्यानजों को परोसने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें कुम्हार कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!