हरिद्वार – मंगलौर कोतवाली के सामने से गुज़र रहे – कुम्भ के लिए तैयार हो रही सड़क पर मिट्टी से भरे ओवर लोड डंपर – आरटीओ बोले अब होगी कार्यवाही

Share Now

रूड़की

सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड डंपर|

जहाँ एक ओर कुम्भ मेले को लेकर एनएच 58 का बाईपास निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है वहीं बाईपास पर मिट्टी डालने वाले ठेकेदारों के ओवरलोड डंपर सड़को पर दौड़ रहे हैं , जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, पर अजीबोगरीब बात यह है कि दिन हो या रात खनन कर ओवरलोड वाहन मंगलौर कोतवाली के सामने से गुज़र रहे है पर इन पर कोई भी कार्यवाही नही हो रही है, हालांकि एक डंपर की प्रशासन द्वारा मात्र 16 से 17 टन की अनुमति होती है पर 28 से 30 टन मिट्टी इन डंपरों में लदी होती है जोकि साफ तौर पर ओवरलोड होते है और नारसन चौकी के बराबर से यह ओवरलोड वाहन मंगलौर कोतवाली के सामने से भी गुज़रते है पर इन पर संबंधित विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर आरटीओ रूड़की ज्योति शंकर मिश्र का कहना है कि ऐसे डंपरों पर समय समय पर कार्यवाही की जाती है और अब उनके संज्ञान मामला आया है तो जल्द ही कार्यवाही की जाएगी पर देखने वाली बात ये होगी कि इन पर किसी तरह की कार्रवाई हो पाती है या आगे भी इसी तरह ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते रहेंगे।

ज्योति शंकर मिश्र (आरटीओ रूड़की)

error: Content is protected !!