हरिद्वार – वसंत पंचमी पर एक बार फिर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Share Now

आज वसंत पंचमी पर धर्मनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी ने सीमा और मेला क्षेत्र में पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के मद्देनजर राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में कोरोना की रैंडम जांच बढ़ाने की तैयारी है।


हरिद्वार कुंभ के पहले पूर्वाभ्यास के तहत आज मंगलवार को वसंत पंचमी पर एक बार फिर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। भीड़ बढ़ने के साथ बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम जांच बढ़ाई जाएगी। हरकी पैड़ी पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

error: Content is protected !!