पंच प्यारों की अगुवाई मे हेमकुंड साहिब जी की यात्रा शुभारंभ

Share Now

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल aur  मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका aur  प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के शुभारंभ का यह बहुत ही शुभ दिन है, पंच  प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है और मैं इस पवित्र अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास की यात्रा है, जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि श्री हेमकुंड यात्रा में आने वाला हर यात्री हमारा ब्रांड एंबेसडर है, हमारा प्रयास है कि यहां से हर एक साध संगत संतुष्ट होकर जाए, हमारे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए दो हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा की खोज करने वाले महान आत्माओं को भी याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राज्य सरकार द्वारा यात्रा हेतु एवं यात्रा मार्ग पर हो रहे कार्य, व्यवस्थाओं एवं हेल्थ एटीएम को लेकर खुशी जाहिर की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!