तेज़ रफ्तार ने ली मासूम की जान – हत्या का केस दर्ज!

Share Now

🚨 स्कूली छात्राओं को रौंदने वाला गिरफ्तार! इलाज के दौरान युवती की मौत – अब गैर इरादतन हत्या में कार्रवाई!

सेलाकुई, देहरादून | Meru Raibar विशेष रिपोर्ट

निगम रोड पर 16 वर्षीय अनुष्का को कुचलने वाला तेज़ रफ्तार आतंक आख़िरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया है!
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक मासूम की जान लेने वाले आरोपी विक्रान्त कुमार को गैर ज़मानती वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना ने पूरे सेलाकुई इलाके को झकझोर कर रख दिया था। 23 अप्रैल 2025 को यूके-17जे-7769 नंबर की तेज रफ्तार अल्टो कार ने स्कूली छात्राओं और राहगीरों को रौंद डाला।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 16 वर्षीय अनुष्का रावत ने आखिरकार 30 मई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


🛑 मौत के बाद बदला केस का रुख — गैर इरादतन हत्या की धारा में तब्दील

शुरुआत में आरोपी विक्रान्त कुमार, निवासी नगला सलारु, मंगलौर (हरिद्वार) को पुलिस ने लापरवाही व खतरनाक ड्राइविंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था।
लेकिन अनुष्का की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने तत्काल धारा बढ़ाकर BNS की धारा 105 (ग़ैर इरादतन हत्या) जोड़ी और 02 जून को अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।


📌 मृतका की पहचान:

  • नाम: कु. अनुष्का रावत
  • पिता का नाम: श्री अमर सिंह रावत
  • उम्र: 16 वर्ष
  • निवास: निगम रोड, सेलाकुई, देहरादून

🚔 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: विक्रान्त कुमार
  • पिता का नाम: शक्ति सिंह
  • उम्र: 34 वर्ष
  • निवास: नगला सलारु, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार

💬 जनता में आक्रोश – मांग उठी कठोर सज़ा की!

घटना से आक्रोशित आम जनता का कहना है कि तेज़ रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों को अब कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।
अनुष्का जैसे मासूमों की जान किसी की बेपरवाही की भेंट न चढ़े, इसके लिए सख़्त कानून और सख़्त एक्शन ज़रूरी है।


🗞 Meru Raibar का विश्लेषण:

यह महज एक हादसा नहीं, सिस्टम और समाज दोनों के लिए चेतावनी है। अब वक़्त आ गया है कि सड़कों पर बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगे और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!