पैतृक सम्पति में खातेदार बनाना महिलाओ के लिए ऐतिहासिक निर्णय : भगत

Share Now

  देहरादून   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय है और इससे महिलाओंं को निश्चित रूप से सुरक्षा कवच मिलेगा। 

 भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने कहा  कि परित्यक्त और संतान विहीन महिलाओंं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है और महिलाओंं की सामाजिक सुरक्षा और सामजिक भागेदारी के प्रति सचेत रहती है।

श्री भगत ने कहा कि आज पंचायतों में महिलाओंं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है।

    श्री भगत ने कहा कि त्रिवेंन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए  लिया गया ये  निर्णय महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ उनके विकास  के  लिए हर क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध होगा इससे महिलाओं के  स्वरोजगार के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे। 

 सर भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके विकास के लिए  केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाए चल रही है।  महिलाओंं की आर्थिक उन्नति एव सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पुर्ववर्ती सरकारो में महिलाओंं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया,जबकि भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की।
error: Content is protected !!