हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

Share Now

देहरादून। राजधानी देहरादून में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। होली पर अबीर और गुलाल जमकर उड़े। लोग ढोल और मजीरे के धुन पर जमकर झूमे। रंग-बिरंगे गुलाल गलियों और मोहल्‍ले में झूमकर उड़ाए गए। बच्‍चे पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।  राजभवन व मुख्यमंत्री कार्यालय में लोग काफी संख्या में होली मनाने पहुंचे और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ होली मनाई। मंत्री डॉ धन सिंह रावत रेखा आर्य, विधायक गणेश जोशी, केदार सिंह, विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, महामंत्री कुलदीप कुमार, कार्यालय सचिव कौस्तुभ पंत, दायित्वधारी नरेश बंसल, विश्वास डाबर, रवींद्र कटारिया, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता होली मनाने पहुंचे। 

error: Content is protected !!