देश सेवा करने के लिए सिर्फ सरहद पर खड़े होना ही पर्याप्त नहीं | आपके अन्दर जज्बा है तो आप कही भी; देश के किसी कोने में सेवा कर सकते है | हर 100 साल के अन्तराल में होने वाली कोरोना जैसी महामारी से निबटने के लिए सरकारी तंत्र के साथ हर कोई अपने विवेक से सेवा में जुटा हुआ है | covid कर्फ्यू के दौरान राशन, शब्जी दवा और अन्य जरुरी सामान को लेकर जा रहे ट्रक चालको को रस्ते में कही भी भोजन नहीं मिल पा रहा है | पौड़ी जिले में सतपुली थाना पुलिस ऐसे ट्रक चालको के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर रही है | ये कोई ऊपर से आया हुआ आदेश नहीं है, बल्कि मिशन हौंसला और सेवा करने का जज्बा है | आखिर देश हमारा है और महामारी से इस जंग में सभी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करना है |
पौड़ी गढ़वाल पौड़ी में कोरोना की भयावह स्थिति की बीच सतपुली थाना क्षेत्र की महिला पुलिस इन दिनों उन ट्रक ड्राईवरर्स के लिये भी मसिहा बनकर अपनी मैस में फूड पैकिटस तैयार रही है जो ट्रक ड्राईवर कोरोना कफ्र्यू के बीच खाघान्न सब्जी समेत तमाम जरूरी सामान को समय पर शहरों में पहुंचा रहे हैं जिनकी बदौलत जनता को समय पर हर जरूरी सामान भी मुहया हो पा रहा है जिन्हे होटल्स और ढाबो के बंद कारण तक पूरे दिन रास्ते भर चलकर भूखे पेट ही सफर कर तय करना पड रहा है ऐसे में सतपुली की इन समस्याओं का ख्याल रखते हुए सतपुली थाना क्षेत्र की महिला पुलिस अपनी मैस में इन ट्रक ड्राईवर के लिये फूड पैकिट तैयार कर रही है जिनकी सराहना भी सामान पहुंचा रहे ट्रक ड्राईवर भी कर रहे हैं सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि कोरोना के कारण इन दिनों कई समस्याओं से हर कोई दो चार हो रहा है ऐसे ही समस्या का खामियाजा ट्रक ड्राईवर भी झेल रहे हैं जो कोरोना कर्फ्यू के कारण होटल और ढाबों के बंद होने के कारण समय पर भोजन की व्यवस्था तक नहीं जुटा पा रहे हैं ऐसे में अब इन ट्रक ड्राईवर की मद्द को पुलिस ने इस तरह की पहल को शुरू किया है जिससे इन हालातों में जिनती सहायता हो सके कि जाये।
