जी 20 सम्मेलन को लेकर टिहरी गढ़वाल डीएम की तैयारियां

Share Now

जी  20 सम्मेलन को लेकर उत्तराखंड मे भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसी कड़ी मे टिहरी डीएम ने खुद मौके पर जाकर जांच पड़ताल की
जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने अधिकारियों को जरूरी , दिशा-निर्देश दिए , उन्होंने
’’जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को टाइम लाइन बनाकर पूरा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ’’
डीएम ने सोमवार देर सांय जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग, रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड तक पर किए जा रहे समस्त कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में अब तक किए गए कार्यों की जांच की।
जिलाधिकारी ने सड़क किनारे कटिंग कार्य एवं ड्रैनेज कार्यों में मशीन एवं मैनपावर बढ़ाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जी-20 सम्मेलन की समयबद्धता को ध्यान मे रखते हुए कार्यों को टाइम लाइन बनाकर पूरा करना सुनिश्चित करें, सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए एक निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेनेज का कार्य दोनो तरफ से शुरू करवाये । इसके साथ ही सड़क किनारे लगे सभी अनावश्यक चेतवानी बोर्ड हटाने, बोर्ड के नए डिजाइन प्लान करने तथा बोर्ड के डिजाइन एवं कलर में एकरूपता रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!