उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में सूली थाँग से कोटबागी सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना अभी भी जारी है हालांकि कार्यकारी संस्था पीएमजीएसवाई के द्वारा मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है ।
किंतु स्थानीय लोगों को विभाग की कार्यशैली पर कतई विश्वास नहीं है, लिहाजा वे पीएमजीएसवाई कार्यालय में तालाबंदी करते हुए रात दिन धरने पर अभी भी डटे हुए हैं ।
इससे पूर्व स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कोहली इसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज ब्रिज पर गए थे और बड़ी मशक्कत के बाद जब डीएम मौके पर पहुंचे तभी उन्हें किसी तरह से एसडीआरएफ की मदद से नीचे उतारा गया ।
स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए । आनन-फानन में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने मौके पर निर्माण सामग्री भेजकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए , जिसके बाद नगर पालिका सदस्यों के साथ व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों की निगरानी समिति का गठन करते हुए सूली ठांग से नेशनल हाईवे तक करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सड़क निर्माण के लिए निशानदेही की गई । निगरानी समिति के सदस्यों ने बताया
कि निशानदेही में कुछ लोगों के घर की सीढ़िया चिड़िया और बरामदे मे तोडफोड हो सकती है लेकिन व्यापक जनहित में इतनी कुर्बानी तो लोगों को देनी ही पड़ेगी ताकि भविष्य में आवाजाही बेहतरीन हो सके ।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 से सुली ठांग से कोटबागी तक 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था ।
शुरुआती 1 किलोमीटर में अतिक्रमण और विरोध की आशंका को जताते हुए विभाग ने इसे बनाने से ही इंकार कर दिया था किंतु इससे आगे भी सड़क की गुणवत्ता में घटिया गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, यही वजह है मौके पर सड़क निर्माण शुरू होने के बावजूद भी स्थानीय लोग लोगों को पीएमजेएसवाई पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह अभी भी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं और ये धारणा रात दिन चल रहा है
