राहुल गांधी के बयान से भड़का पंडा पुरोहित समाज – भारत जोड़ो यात्रा मे दिया था विवादित बयान

Share Now

अपने बयानो से हमेसा  चर्चा मे रहने वाले राहुल गांधी एक बार फिर अपने विवादित बयान  को लेकर सुर्ख़ियो मे है , इस बार देश जोड़ने के लिए की जा रही यात्रा  के दौरान  उन्होने कैसा क्या कह दिया कि पुरोहिर समाज गुस्से मे आ गया

देश जोड़ो यात्रा कर रहे कोंग्रेसी नेता राहुल गांधी के एक बयान से देश को बांटने की बु आ रही है ?  पुरोहित पुजारियों को लेकर दिये गए उनके बयान के बाद पंडा  समाज आक्रोशित है और उन्होने इसकी निंदा की है ।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में भी  हाफ टीशर्ट पहनने को लेकर बेहद चर्चाओं में हैं और इसी को लेकर कुछ  लोगों ने उन्हे तपस्वी की उपाधि भी दे डाली हैं इसी से खुश होकर राहुल गांधी ने  अपने बयान मे कहा कि लोग तपस्वीयो  की इज्जत नहीं करते लेकिन राहुल गांधी उनकी इज्जत करते हैं, उन्होने आगे कहा कि देश तपस्वीयो से चलता है पुजारियों से नहीं अब ये बयान  सोसल मीडिया पर चलने के बाद खूब वायरल हो रहा है और पुरोहित पुजारी समाज ने इसको लेकर जबर्दस्त नाराजी जताई है

गंगोत्री मंदिर समिति से जुड़े तीर्थ पुरोहित रावल हरीश सेमवाल ने राहुल गांधी के इस बयान की  निंदा करते उन्हे सोच समझ कर बोलने की  नसीहत दी है उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के अहम पदों पर बैठे  जिम्मेदार लोगों को इस तरह की  बयान बाजी से बचना चाहिए क्योंकि पुरोहित और पुजारियों का समाज मे एक अहम स्थान होता है वह समाज को दशा और दिशा देने का काम करते हैं उन्होने तंज़ तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भारत छोड़ने की बात कर रहे हैं क्या वे समाज को इस तरह से बांटने की बात कर समाज के बीच  खाई डालने का काम कर रहे हैं?

error: Content is protected !!