खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की बैट से पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगाता था।
राम सिंह और ऊषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे राम सिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।
आरोपी कैंसर से पीड़ित है और अपने एक पोते के साथ रहता है। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सरिता डोबाल डालनवाला सीओ जूही मनराल डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट आदि मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के बाद एसपी सिटी ने बताया कि देर रात खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। आरोपी राम सिंह ने अपनी पत्नी 53 वर्षीय उषा की बल्ले से मारकर उसको गंभीर घायल कर दिया था। 108 से उसे कोरोनेश्न अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!