देहरादून। टिहरी जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय जायेगें, जहां अंडर सेक्रेट्री के तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है, आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल 2012 बैच के उत्तराखण्ड़ काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में टिहरी जिले में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल 4 वर्षो के लिए प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेट्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे, आदेश में आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल को तीन सप्ताह के अन्दर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। आपको बतादें कि हाल ही में आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल का रूद्रप्रयाग जिले से टिहरी जिले में स्थानांतरण हुआ था, वो बागेश्वर जिले मे ंभी जिलाधिकारी रह चुके हैं, लोगों से उनका मिनसार व्यवहार, उनके काम करने के ढंग के कारण उनके लाखों प्रशंसक हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिन तीन आईएएस अफसरों को PMO में नियुक्त किया गया है उनमें मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रघुराज राजेन्द्रन को पीएमओ में डायरेक्टर, आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस आम्रपाली कटा को डेप्युटी सेकेट्री और उत्तराखंड के टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को अंडर सेकेट्री नियुक्त किया गया है।
