IDPL में तैयार हुआ 500 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल , सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया शुभारंभ

Share Now

IDPL में तैयार हुआ 500 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल , सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया शुभारंभ

कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को उत्तराखंड के गढ़वाल जॉन में अब बेड की कमी नहीं होगी। कोरोना महामारी की दूसरी वेव में  एक ऑक्सीजन बेड के लिए तरसते हो लोगो को देखते हुए ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में डीआरडीओ ने एक 500 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल तैयार किया है। जिसका उद्धघाटन बुधवार को  उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने रिबन काटकर किया । मौके पर सीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं के बारे में एम्स प्रशासन से जानकारी ली।

बताते चले कि इस अस्थायी covid अस्पताल का संचालन एम्स प्रशासन द्वारा किया जाएगा। अस्पताल में 400 बेड ऑक्सीजन और अन्य सुविधा युक्त बनाए गए हैं। जबकि 100 बेड एम्स के अंदर आईसीयू के बनाए गए हैं। खास बात यह है कि अस्थाई अस्पताल का नाम राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के नाम पर रखा गया है। इस अस्पताल के तैयार होने से जनरल मरीजों को भी अब तमाम अस्पतालों में बेड आसानी से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

तीरथ सिंह रावत ( मुख्यमंत्री , उत्तराखंड )

प्रेमचंद अग्रवाल ( विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!