परीक्षा मे कम नम्बर आने से परेसान नाबालिग जो रायवाला पुलिस की सतर्कता से बरामद किया गया है । युवती अपनी साइकिल से घर (देहरादून) से बिना बताये चली गयी थी ।
दिनांक 02.04.22 कंट्रोल ऋषिकेश /112 के माध्यम से थाना रायवाला पर सूचना मिली कि रायपुर खादर थाना रायवाला दे0दून निवासी एक बालिका उम्र -17 वर्ष अपने घर नाराज होकर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जिसकी लोकेशन छिद्दरवाला की ओर आना बताया गया है। उक्त बालिका साइकिल लेकर घर से निकली है। सभी अपने क्षेत्र मे तलाश करवायेंगे ।
थानाध्यक्ष द्वारा रात्रिअधिकारी व सम्बन्धित क्षेत्र छिद्दरवाला के चीता कर्मगणों को सूचना से अवगत कराकर उपरोक्त संवध में बैरियर लगाकर चैकिंग करने हेतु आदेशित किया गया ।
उपरोक्त आदेश के क्रम मे रात्रिअधिकारी व चीता कर्मगणों द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी की गयी व छिद्दरवाला क्षेत्र मे सतर्कता से चैकिंग कर उक्त नाबालिग लडकी को छिद्दरवाला से बरामद कर लिया गया ।
बरामद नाबालिग के लडकी के मिलने के संबंध में परिवारजनों को सूचना देकर लड़की को सकुशल परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।
