पटेलनगर : अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Share Now

पटेलनगर देहरादून

मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व  चलाये जा रहा है अभियान के अंतर्गत  कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 02  अभियुक्त गणो को  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणो के कब्जे से अलग-अलग क्रमशः 11.20 ग्राम व 09.10 ग्राम अवैध स्मैक व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल सं0-UP11CC-3673 (अपाचे) की गई बरामद ।

पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 02-04-2022 को 02 नफर अभियुक्त गण 1-शहबान अली पुत्र मोबीन अली निवासी ग्राम थापुल थाना बिहारीगढ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-24 वर्ष व 2- राव तालिब पुत्र राव वाजिद निवासी ग्राम थापुल थाना बिहारीगढ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को रोडवेज वर्कशॉप के चौराहे के पास कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से अलग-अलग क्रमशः 11.20 ग्राम व 09.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त गणो के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-222/2022 व मु0अ0सं0-223/2022 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त गणो को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।

 

 

 

error: Content is protected !!