हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास आकाशीय बिजली गिरी, ट्रांसफार्मर समेत दीवारें ध्वस्त

Share Now

 हरिद्वार।  हरिद्वार में बीती रात हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास ट्रांसफार्मर समेत दीवार ध्वस्त हो गई। इस घटना के बाद आसपास की क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। हालांकि घटना के वक्त आसपास किसी के ना होने के कारण किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन और श्री गंगा सभा के सेवादारों ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं का हर की पैडी ब्रह्मकुंड पर जाना रोक कर क्षेत्र में फैले मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।

error: Content is protected !!