कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय परीक्षण शिविर का शुभारंभ सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा द्वारा ध्वज वंदन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से भाजपा की गलत नीतियों व दोगली राजनीति के बारे में जनमानस को बताएं। बच्चों के मस्तिष्क में जिस तरीके से भाजपा सरकार जहर भर रही है शिक्षा से वंचित कर रही है रोजगार से वंचित कर रही है और कई मुद्दे जिसमें रसोई गैस, 1500000 रुपए खाते में भेजना और जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसके बारे में हमें सोचना होगा और लोगों को बताना होगा।
भाजपा के उद्देश्यों को हर जगह बताएं। ब्लॉक से जिले से विधानसभा क्षेत्रों, लोकसभा क्षेत्रों से जुड़े व कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देते उनको भाजपा गलत की नीतियों के बारे में बताएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा जल्द ही मैं यह प्रस्ताव पारित करने जा रहा हूं कि जो भी सेवा दल का प्रशिक्षण मिनिमम 3 दिन का लेगा वही किसी भी टिकट का भागीदार होगा। इसकी घोषणा वह जल्द से जल्द करेंगे। सेवादल का प्रशिक्षण ही हमंे अनुशासित करता है कर्तव्य परायणता सिखाता है। हेमा पुरोहित ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस की नीतियों व उसके त्याग को जन जन तक पहुंचाएं। सेवादल में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जोड़ने का काम करें जिससे भाजपा की गलत नीतियों को हम कुचल सकंे। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, दुर्गापाल जी, दिनेश ममगाईं, पंडित संदीप धूलिया, संजय फौजी, मनमोहन सिंह, रेनू रोहिल्ला, सावित्री थापा, गोपाल सिंह गढ़िया, सोहन सिंह रावत, मंजू, हेमंत चंदोला, चंडी प्रसाद, राजकुमार यादव, पावेग यादव, प्रीती, पूनम देवी, सन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!