
सैन्य कुटनिति के साथ बढ़ते सामरिक संबधों को मजबूत करने के लिए भारत – कजाखस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “काजिन्ड-21” का पांचवा संस्करण 30 अगस्त से 11 सितंबर 2021 तक प्रशिक्षण नोड आयशा वीवी,कजाखस्तान में आयोजित किया जायेगा l यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण है l जो भारत व कजाखस्तान के बीच संबंधों को और मजबूत बनायेगा l इस आशय की जानकारी 9 बिहार रेजिमेंट के कैप्टन पी०एन० रेड्डी ने दी l उन्होंने कहा कि बिहार रेजिमेंट की बटालियन द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी में कुल 90 सैनिक शामिल है l कजाखस्तान सेना का प्रतिनिधित्व एक कंपनी समूह द्वारा किया जाएगा l

यह अभ्यास भारत और कजाखस्तान के सशस्त्र बलों को संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत पहाड़ी और ग्रामीण परिदृश्य में काउंटर इन्सरजेंसी /काउंटर टेरोरिज्म अभियान के लिए प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान करेगा l संयुक्त अभ्यास का दायरा व्यवसायिक विनिमय योजना और उप इकाई स्तर पर काउंटर टेरोरिज्म वातावरण का क्रियान्वयन तथा हथियारों की कुशलता कम्बाट शुटिंग, काउंटर इन्सरजेंसी /काउंटर टेरोरिज्म अभियानों में विशेषज्ञता को साक्षा करना इस संयुक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य है l यह अभ्यास 48 घंटे लंबे सत्यापन अभ्यास के बाद समाप्त होगा जिसमें अर्धग्रामीण ठिकानों में आतंकवाद को बेअसर करने का परिदृश्य शामिल है l यह अभ्यास भारत और कजाखस्तान के सशस्त्र बलों के बीच आपसी विश्वास,अंतर सक्रियता और सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में मजबूती प्रदान करेगा l
