पौड़ी गढ़वाल
द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा को मिली एक और उपलब्धि |
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया पुरस्कृत! भगवान सिहं पौडी
जनपद पौडीं के द्वारीखाल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख और उत्तराखंड क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र राणा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है ,उनके ब्लॉक प्रमुख रहते हुए तीसरी बार भारत सरकार द्वारा उनके ब्लॉक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायतीराज सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाज़ा गया है,आज चौबीस अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर जिलाधिकारी पौड़ी कैम्प कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके ब्लॉक को यह पुरस्कार दिया गया,इससे पहले महेंद्र राणा को कल्जीखाल ब्लॉक प्रमुख रहते हुए दो बार यह पुरस्कार मिल चुका है, पंचायतीराज सशक्तिकरण पुरस्कार में विकास खण्ड को पच्चीस लाख की इनामी धनराशि प्रदान की जाती है, महेंद्र राणा की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण द्वारीखाल ब्लॉक और प्रदेश में खुशी का माहौल है, महेंद्र राणा ने अपनी इस उपलब्धि को सम्पूर्ण विकास खंड वासियो की उपलब्धि बताया,उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूँ जो तन,मन से मेरे साथ जुड़े रहे,इस अवसर पर पौड़ी विधायक मुकेश कोहली,मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, ए डी एम पौडी एस के बर्नवाल,जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान,उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
