नरेंद्रनगर में चलाया गया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान

Share Now

नरेंद्रनगर। उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी ने बताया कि नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों को चैक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से चेकिंग की कार्रवाई कर कुल 14 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोड, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहन में सवारी ले जाना एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, चैकी प्रभारी प्लासडा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!