जोशीमठ – एनटीपीसी के खिलाफ ग्रामीणो का धरना – गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के निर्देश ठेंगे पर

Share Now

संजय कुँवर जोशीमठ
जोशीमठ विकासखंड के चोर्मी पैंयाँ गाँव के ग्रामीणों ने आज सातवे दिन भी जल विद्युत परियोजना कंपनी एनटीपीसी से अपनी मांगो को लेकर चोरमी ऐडिट पर धरना प्रदर्शन जारी रखा । पेयजल आपूर्ति सहित चारा पत्ती,रोजगार,और सुरंग निर्माण से गाँव के आवासीय मकानों में पड़ी दरारों के एवज में क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ntpc के खिलाप मोर्चा खोला हुआ है,वही गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के सख्त निर्देशों के बाद भी कम्पनी प्रबंधन और ग्रामीणों के मध्य समझौता नहीं बन सका है,NTPC जहाँ ग्रामीणों पर सामाजिक दूरी नही बनाने का ठीकरा फोड़कर खुद धरने स्थल सी दूरी बनाऐ हुए ही वही ग्रामीण भी अब आर पार की लडाई लड़ने को तैयार है,वही प्रशासंन अब कम्पनी और ग्रामीणों के मध्य सुलह कराने की कयावदें तेज करने लगा है,ग्रामीणों को एक पत्र मिला है जिसमे दोनो पक्षो को SDM जोशीमठ की उपस्थिति में वार्ता हेतु बुलाया गया है,काम ठप होने का खामियाजा बन्द पड़े राष्ट्र निर्माण हेतु चल रहे परियोजना कार्य पर पड़ना लाजमी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!