देवेंद्र बेलवाल (धनौल्टी :
थत्युड पुल मे निर्माण कार्य के चलते वर्तमान मे क्षेत्रीय जनता को वैकल्पिक मोटर मार्ग न होने से हो रही दिक्कतो को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व दायित्व धारी राज्यमन्त्री जोत सिहं विष्ट ने अधिशाशी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग थत्युड को पत्र लिखकर शीघ्र वैकल्पिक मोटर मार्ग बनाने की मांग की है| जोत सिहं विष्ट ने इस संबंध मे कार्यवाही न होने पर 2 दिसम्बर 2020 को थत्युड मे धरना प्रदर्शन की चेतावनी लोक निर्माण विभाग थत्युड को दी है।
आपको बता दे लोक निर्माण विभाग थत्युड ने थत्युड पुल का तो निर्माण कार्य शुरू करवा दिया पर इन दिनो शादी समारोह के सीजन मे वैकल्पिक पुल नहीं होने से लोगो को अपने दैनिक निजी और सामाजिक कार्य निबटाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | पैदल वैकल्पिक मोटर मार्ग की भी हालत बद से बत्तर बनी हुई है | जिससे बिमार लोगो, स्कूली बच्चो , गर्ववती महिलाओ को आर से पार जाना मुश्किल हो रहा है।
जोत सिहं विष्ट ने भी अपने लिखे पत्र मे साफ लिखा है कि वर्तमान समय शादी विवाह का समय है लोगो को बारात आर से पार ले जानी मुश्किल हो रही है साथ ही पुल पार विकास खण्ड मुख्यालय, उप कोषागार, लोक निर्माण विभाग, खण्ड शिक्षा कार्यालय स्थित है जंहा लोगो के साथ साथ इन विभागो मे तैनात कर्मचारी भी बड़ी मस्कत के बाद आर पार हो रहे है।
जोत सिहं विष्ट ने मांग की है कि जब तक पुल तैयार नही हो जाता तब तक पापरा खेल मैदान के पास से ढाणा इण्टर कालेज के पास वैकल्पिक मोटर मार्ग बनवाया जाए अपने पत्र मे विष्ट ने साफ तौर से लिखा है कि 23 अक्टुवर को आपने अधिशाशी अभियन्ता से वैकल्पिक मोटर मार्ग बनवाने का निवेदन किया था जिस पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा।
यदि उनकी बात पर लोक निर्माण विभाग ध्यान नही देता है तो 2 दिसम्बर को वो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ थत्युड मे एक दिवसीय धरना करेगें
