उत्तरकाशी – यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से बंद हुआ राजमार्ग अब यातायात के लिए सुचारू

Share Now

| यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से बंद हुए राजमार्ग प्राधिकरण के बडकोट खंड की टीम ने यातायात सुचारू कर दिया है। पाली गाड़ में भूस्खलन होने से हाइवे बंद हो गया था। जहां पर भूस्खलन हुआ है, वहां ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इससे वहां लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

चार धमया यात्रा मार्ग पर सफर करते समय ही इस बात का अहसास हो जातात है कि ईश्वर की प्राप्ति इतनी आसान नहीं | गर्मियों के समय चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियो को शीतकाल मे कड़कती शर्दी के बीच राजमार्ग निर्माण पर काम करते हुए मजदूरो को देखना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं

दरअसल, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुनोत्री से 40 किलोमीटर पहले पाली गाड़ के पास रविवार की रात को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भर-भराकर नीचे आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में आकर कई पेड़ भी गिर कर राजमार्ग पर पहुंच गए, जिससे राजमार्ग बाधित हो गया। यहां इन दिनों ऑलवेदर का कार्य चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन जोन बने हुए हैं।

यमनोत्री राजमार्ग लैंड स्लाइड के बाद

बीते सप्ताह बिना बारिश के चलते राजमार्ग पर खरादी के पास भूस्खलन हुआ था। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक होटल भी आ गया था। गनीमत रही कि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 20 घंटे बंद रहा था। पाली गाड़ के पास रविवार की रात को हुए भूस्खलन से बंद हुए राजमार्ग को खोलने केलिए राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम मौके पर पहुंची और राजमार्ग को सुचारू करने में जुटी है। राजमार्ग बंद होने से यमुनोत्री और गीठ पट्टी क्षेत्र के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर तक राजमार्ग के सुचारू होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!