भाजपा ने किया जनता के साथ धोखा -राकेश राणा
भाजपा ओर निर्दलीयों ने धनोल्टी विधानसभा को बीस साल पीछे धकेला है।
जोत सिंह बिष्ट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थतयूड की आयोजित बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने भाजपा सरकार पर विधानसभा धनोल्टी के विकास कार्याें काे ठप्प करने का आराेप लगाया । और कहां की 2002 से 2007 तक जब कांग्रेस के विधायक कॉल दास जी थे तब धनोल्टी विधानसभा को एक अलग पहचान मिली है उसके बाद यहां भाजपा और निर्दलीयों ने धनोल्टी के विकास को चौपट किया है ।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताआें काे पार्टी की रीति नीति एंव भाजपा सरकार की नाकामियाें काे घर घर ले जाने का आहवान किया बिष्ट ने मिशन 2022 के लिए पार्टी कार्यकर्ताआें के भीतर जाेश भरते हुये कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बेहिचक जनता के बीच जाकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा धनोल्टी विधानसभा मे किये गये विकास कार्याें की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जायें क्याेंकि भाजपा शासन मे विधानसभा धनोल्टी के विकास कार्य चाैपट हुये हैं । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद सिंह रावत ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बेरोजगार दर दर की ठोकरे खा रहा है । देश का अनं दाता पूस की कड़ाके की ठंड में सड़कों पर मर रहा है । गैस सिलेंडर डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहें हैं। लेकिन सरकार गहरी नींद में सो रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के काले कारनामाें ,काले कानूनाें , भ्रष्टाचार ,बेराेजगारी एंव बढती मंहगाई काे लेकर जनता के बीच जायेगी उन्हाेने कहा कि मिशन 2022 कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी हाेगी उन्हाेने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने बैठक मे पार्टी कार्यकर्ताआें काे आवश्यक टिप्स देते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी हर महीने के पहले सप्ताह मे प्रत्येक ब्लाक मे पार्टी कार्यकर्ताआें की बैठक करेगी जिसमे ब्लाक कांग्रेस कमेटी एंव प्रत्येक बूथ कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता माैजूद रहेंगे तथा गांव गांव – घर घर मे पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा की नाकामियाें काे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगें उन्हाेने सभी पार्टी कार्यकर्ताआें कसे पार्टी काे मजबूती से आगे लाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करने का आहवान किया
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, ने कहा कि भजपा ने जनमानस के साथ धोखा किया है और दलितों तथा समाज में दबे कुचले वर्ग के लोगों का सौसण किया है।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद सिंह रावत ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ वीरेंद्र रावत ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ,नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कवि, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, भरत सिंह चौहान ,ब्लाक प्रमुख सीता रावत वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, विजय गुसाईं ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
