काशीपुर – अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर बार एसोसिएशन की चेतावनी

Share Now

काशीपुर में फेसबुक पर अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में दर्जन भर अधिवक्ता कोतवाली में एकत्र हुए और प्रभारी कोतवाल से मिलकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक और युवती के साथ-साथ ग्रुप एडमिन और ग्रुप के खिलाफ खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

kashipur kotwali me bar association

काशीपुर कोतवाली में काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह तथा सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर काशीपुर में फेसबुक पर चल रहे काशीपुर एक्टिव ग्रुप में निशा शर्मा एवं राजीव सैनी नामक युवक युवती के द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रभारी कोतवाल सतीश चंद्र कापड़ी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के सचिव संदीप सहगल ने कहा कि दोनों युवक युवती के के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। इन दोनों के द्वारा समाज में घृणा फैलाने का काम किया गया है तथा इस तरह की टिप्पणी करके अधिवक्ता समुदाय को आहत किया गया है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि कल रविवार की शाम तक इन दोनों के साथ साथ ग्रुप एडमिन तथा ग्रुप के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सोमवार से पूरे जिले भर में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में अधिवक्ता समुदाय आंदोलन को बाध्य होगा।

संदीप सहगल …………….सचिव, बार एसोसिएशन काशीपुर

error: Content is protected !!