बंद पड़ी शुगर मिल पर कॉंग्रेस का गुस्सा किच्छा
पिछले 36 घंटों से बंद पड़ी किच्छा चीनी मिल में पेराई शुरु न होने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा करते हुए आज किच्छा चीनी मिल परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला| चीनी मिल परिसर में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश की चीनी मिलों की हालत बद से बदतर होती जा रही है चीनी मिल का लगातार मेंटिनेंस रिकॉर्ड खराब होने के चलते चीनी मिल में पेराई कई बार बाधित हो चुकी है लेकिन भाजपा की राज्य सरकार को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है जिसके चलते किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र तीन बार बाधित हो चुका है इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है वही लगातार चीनी मिल खराब होने के चलते किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक चीनी मिल परिसर में खड़े हो गए जिससे किसानों को अपने रोजमर्रा के कामों में भी खासी परेशानी हो रही है वही आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर गुबार निकालते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चीनी मिल शुरू करने की मांग की।
तिलकराज बेहड़ —पूर्व कैबिनेट मंत्री
