रुड़की – रात के अंधेरे मे घर पर गिरि बिजली – बिजली की लाइन सहित उपकरण जले – निचली मंजिल मे सो रहा परिवार सुरक्षित

Share Now

-रुड़की

घर पर गिरि आकाशीय  बिजली

रुड़की ब्लॉक के साउथ ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक मकान पर देर रात आकाशीय बिजली गिरने से कालोनी वासियों में हड़कम्प मच गया|  गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि घर में मौजूद सभी बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए है।

आपको बता दें कि देर रात रुड़की में तेज हवाओं व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई,  जिसमें देर रात ही एक दो मंजिला मकान पर अचानक बिजली गिरी जिसके कुछ ही सेकिंडो में मकान की सभी बिजली फिटिंग की पाईप लाइने जल गई और इन्वेंटर तक भी जलकर खाक हो गया है वहीँ गनीमत यह रही कि आकाशीय बिजली ऊपरी मंजिल को ही अपना शिकार बनाकर लौट गई वही निचली मंजिल में सो रहा परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गया | कुदरत के इस कहर के बाद परिवार में दहशत का माहौल है वही मकान मालिक ने बताया कि उनके दो मंजिला मकान की छत पूरी तरह उखड़ गई है और मकान में जंहा तक बिजली की लाइन बिछी हुई हैं वँहा तक दीवारे और छत का मलबा भी उखड़ गया हैं जिसमें उनका एक से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

सोनी रॉड, मकान मालिक

नदीम अहमद, पड़ोसी

error: Content is protected !!