परिजनो के साथ सड़क पर टहल रही युवती का चलती कार मे खींच कर अपहरण

Share Now

नैनीताल के लालकुआं मे रात का खाना खाने के बाद सड़क पर अपने परिजनी के साथ टहलने निकली 20 वर्षीय युवती को चलती कार मे खींच कर अपहरण कर लिया गया मौके पर मौजूद परिजन काफी दूर तक कार के पीछे भागे मगर कार तेजी से आंखो से ओझल हो गयी | सूचना मिलते ही सड़क पर तमसबीनो की भीड़ लग गयी जाम लगाने का भी प्रयास किया गया मौके पर तैनात पुलिस की मुस्तैदी से ऐसा कुछ नहीं हुआ | घटना कासज्ञान लेते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर आ गए | एसएसपी नैनीताल ने बताया कुछ सूत्र मिले है जिसके आधार पर आरोपी का पता चल चुका है जल्द ही पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी

लालकुआं में मुख्य चौराहे पर कोतवाली के ठीक बराबर से एक कार के द्वारा वार्ड नंबर 4 की रहने वाली युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया
युवती अपनी बहन और अपने अन्य परिजनों के साथ शाम के समय टहलने निकली थी की 10:00 बजे के आसपास एक स्विफ्ट डिजायर जो यूपी नंबर की थी आई और चलती गाड़ी में युवती को जबरन उठाकर ले गए । युवती के अपहरण की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर युवती के परिजन सहित तमाम क्षेत्रवासी एकत्र हो गए

यहां कई बार हाईवे पर जाम लगाने जैसी स्थिति भी पैदा हुई मगर पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते इसे नाकाम कर दिया गया वहीं मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी सिटी और पुलिस कप्तान भी आ गए गहनता से छानबीन की तो कार की लोकेशन का पता चल गया वही पुलिस पूरे मामले पर तेजी से कार्यवाही करके लड़की को बरामद करने का प्रयास कर रही है वहीं पुलिस कप्तान सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं और जो भी व्यक्ति संदेह के घेरे में है उसकी पहचान भी की जा चुकी है पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

सुनील कुमार मीणा, एसएसपी, नैनीताल।

error: Content is protected !!