जनपद टिहरी गढ़वाल , देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर ब्लॉक मे सुबह 6:00 बजे जियलगढ़ गांव पर एक एयरटेल के मोबाइल के टावर पर अचानक आग लग गयी |स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना टावर के कर्मचारियों को दी | टावर के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुच गए किन्तु लगातार हो रही वर्षा के कारण आग खूद ब खुद बुझ गयी | मौके पर मौजूद लोगो ने बताया टावर से लगी बिजली की तार से संभवतया शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक आग के गोले दिखाई देने लगे
आग लगाने के कारणो का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है किन्तु एक बड़ा हादसा ताल गया |
