जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनैतिक पार्टियॉ जनता के बीच पहुॅचकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है।
उत्तराखण्ड़ क्राति दल द्वारा कीर्तिनगर में जनसभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व यूकेडी द्वारा मलेथा से चौरास तक रैली भी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुये यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा कांग्रेस ने राज्य को लूट लिया है। उन्होंने कहा कि यूकेडी ने राज्य बनाने के लिए लडाई लडी थी। और अब राज्य बचाने के लिये भी एक लड़ाई लड रही है। इस लडाई में जनता उनके साथ खडी है ओर आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब भी दे देगी। इस दौरान बीजेपी कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने यूकेडी का दामन थामा।