कोटद्वार – कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पंचायत मार्केट, मालिनी मार्केट, सहित गोविंद नगर कॉलोनी को काँटेन्मेंट जोन घोषित कर किया सील

Share Now

कोटद्वार
कोटद्वार के प्रवासी लोगों में कोरोना वायरस मिलने के साथ ही कोटद्वार की पॉस कालोनी में निवास करने वाले व्यापारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गयी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सहित स्थानीय प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव व्यापारी युवक की माँ भी बेस अस्पताल केआइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।

भगवान सिंह
कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन कोविड-19 की लोकल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए जिला पंचायत मार्केट, मालिनी मार्केट, सहित गोविंद नगर कॉलोनी को क्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। स्थानीय व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण से अन्य स्थानीय व्यक्तियों में भी इसका फैलाव न हो इसके लिए कोरोना पॉजिटिव व्यापारी के सम्पर्क में आये लोगों की खोजबीन कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।
योगेश मेहरा- उपजिलाधिकारी कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!