गृह तहसील पहुचकर कुमाऊ कमिश्नर अरविंद सिंह हयाकिं ने लगायी वैक्सीन की दूसरी डोज

Share Now

कुमाऊ कमिश्नर अरविंद सिंह हयाकिं  अपनी ग्रह जनपद पिथौरागढ़ की अपनी तहसील धारचूला के उप जिला  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र धारचूला में कोविड  वैक्सीन का दूसरा डोज  लगाने के लिए  सपरिवार पहुंचे

नदीम परवेज धारचूला

धारचूला के उप जिला सामूदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में डॉ महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में रविवार  को भी कोविड-19  वैक्सीनेशन का काउंटर यथावत खुला है।

 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगातार  वैक्सिन लग रही है किसी को पहली डोज और किसी को दूसरी डोज  लग रही है ।

  रेखा महरा  ने बताया कि 25 लोगों को कोरना वैक्सीन आज लग चुकी है जिसमें कुमाऊं मंडल के कमिश्नर अरविंद हयाकी को भी वैक्सीन  लगी शाम तक का लक्ष्य 200 का है।

कुमाऊं कमिश्नर अभी अपने गृह जनपद में हैं।  उनकी दूसरी डोज का प्रोटोकॉल के अंतर्गत समय हो गया था और इस खातिर  उन्होंने अपने भाई और बहू के साथ कोविड वैक्सीन  कि दूसरी डोज अपने स्वास्थ्य केंद्र धारचूला में लगाई और धारचूला के निवासियों से अपील की है।

 कि वैक्सीन लगाएं और कोरोना कि गाइड  लाइन का पूरा  पालन करें मास्क  का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!