कोरोना महामारी की आड़ में दलाली करने से बाज आए श्रम विभागः मोर्चा

Share Now

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में रोजाना भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं तथा इसी कड़ी में श्रम विभाग के भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों ध्गरीबों को खाद्यान्न  किट बांटी जा रही है, जिसमें आटा, चावल, चीनी, दाल, सेनिटाइजर, रिफाइंड इत्यादि हैं।    

          नेगी ने कहा कि इस कोरोना महामारी की आड़ में गरीब श्रमिकों को खाद्यान्न किट के नाम पर लुटा जा रहा है, क्यों इन गरीबों को किट के बदले ऑनलाइन खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया जा रहा ? अगर भ्रष्टाचारी ऐसा नेक काम करेंगे तो इनको मोटी कमीशन कहां से मिलेगी। पूर्व में विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की दलाली की गई, जिसके तहत श्रमिकों को घटिया साइकिले, सोलर लालटेन, सिलाई मशीन, टूल किट बांटी गई, जो कि सिर्फ शो पीस हैं  तथा श्रमिकों ने ओने- पौने दामों पर बाजार में नीलाम कर दी हैं ।

   मोर्चा राजभवन से मांग की है कि इस  कमीशन खोरीध् दलाली पर रोक लगाने हेतु सरकार को निर्देश दे तथा सामान के बदले खातों में पैसा ट्रांसफर करें जिससे शत-प्रतिशत धनराशि श्रमिकों को मिल सके।

error: Content is protected !!