लालकुआं – हाथियो ने की फसल चौपट तो ग्रामीणो ने वन कर्मियों को बनाया बंधक

Share Now

वन कर्मचारियों को ग्राम वासियों ने बनाया बंधक

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बच्ची धर्मा में बीती रात हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की धान के खेतों में उत्पात मचाया व धान की फसल चौपट कर दी वही आक्रोशित ग्रामीणों ने फोन कर बुलाए गए वन विभाग के तीन अधिकारियों को बंधक बना लिया| ग्रामीणों ने मांग कि जब तक हाथी से उनकी फसल व उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक वन अधिकारियों को नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रुकमणी देवी का कहना है कि लगातार हाथियों का आतंक उनकी ग्राम सभा में रहता है और रात भर ग्रामवासी अपनी नींद को खराब करके चौकीदारी करते हैं बावजूद इसके हाथियों से फसल को बचा पाना असंभव सा हो गया है ,आक्रोशित ग्राम वासियों ने बंधक बनाए गए वन अधिकारियों से अपने सक्षम अधिकारियों को फोन करने के लिए कहा है व तुरंत कोई ठोस कदम उठाने की बात रखी ।

रुकमणी देवी ग्राम प्रधान

error: Content is protected !!