लालकुआं -उपवास रखकर पहुचाई अपनी बात, विधानसभा चुनाव के वादे को भूल गयी सरकार – बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने का मामला

Share Now

स्थान,लालकुआ

लालकुआ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाये जाने कि माग को लेकर आज बिन्दुखता के दर्जानों लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक उपवास रखा।
यहां पूर्व विधायक प्रत्याशी रज्जी बिष्ट के नेतृत्व में दर्जानों लोगों ने बिन्दुखता राजस्व गांव बनाये जाने की मांग को लेकर कार रोड़ स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए उपवास रखा।जिसमें प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीते चार दशकों से राजस्व गांव की मांग करने वाली बिंदुखत्ता की जनता से पिछले विस चुनावों में भाजपा नेताओं ने राजस्व गाव बनाने का वायदा किया था लेकिन साढ़े तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सत्तारूढ़ पार्टी के यहा के विधायक और राज्य सरकार ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के सवाल पर कोई ठोस पहल नहीं की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का भेदभाव बिंदुखत्ता और अन्य खत्तावासियों के लिए साफ दिखाई दे रहा है ।
इसी को लेकर उनके व क्षेत्रवासियों द्वारा आज सांकेतिक उपवास दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद बिन्दुखता वासियों द्वारा तहसील कार्यालय में सांस्कृतिक उपवास किया जाएगा ।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगर जल्द ही सरकार द्वारा बिन्दूखत्ता राजस्व गांव प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं कि गई तो क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा तथा अब इस मामले पर अनदेखी अब कतई बर्दास्त नहीं जाएगी।

, रज्जी बिष्ट पूर्व विधायक प्रत्याशी

, मोहन कुडाई युवा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!