लंबगाँव : बाइक के पेट्रोल से फूँक डाली दुकान

Share Now

प्रताप नगर विकासखंड के अंतर्गत कोरदी गांव में रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक ढाबे मे आग लगा कर एक परिवार का रोजगार समाप्त कर दिया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार  शूरवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री बचन सिंह नेगी की परचून, बेकरी, फास्ट फूड की दुकान  के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर दुकान में आग लगाई गई ,दुकान में लगभग 3 लाख  का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के अंदर 4 सिलेंडर भी जलकर खाक हो गए  है ।

 परिजनो को सुबह इस घटना का पता चला तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था

पीड़ित शूरवीर के पिता की 10 वर्ष पूर्व वाहन दुर्घटना में मौत होने के बाद शुरबीर की माता जी ने  अपने परिचितों से कर्ज लेकर अपने बच्चे के लिए दुकान खुलवाई थी , और इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण हो रहा था| रोजगार का साधन आँख के सामने ही खाक  हो जाने के बाद  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने थानाध्यक्ष लम्बगांव से उपरोक्त घटना की तत्काल जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है ।

साथ ही उन्होंने यह भी मांग की क्षेत्र में हो रही लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्रवासी परेशान है दीजुला घाटी में चोरी की विगत दो-तीन माह से कई घटनाएं हो चुकी है। साथ ही जिला प्रशासन  से मांग की की पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए।

error: Content is protected !!