जमीन और जोरू रिश्ता नही देखते – पिता व पुत्र के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की हत्या

Share Now

रूड़की

जमीनी विवाद को लेकर पुत्र की हत्त्या

मंगलौर क्षेत्र के नगला इमारत गांव में एक ही परिवार के लोगो के बीच जमीनी बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें सगे भाई ने पिता व पुत्र के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की जमकर मारपीट कर दी। घायल अवस्था में भाई को देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सगे भाई और पिता ने अपने ही औलाद की हत्त्या किये जाने की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है। पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर ससुर व देवर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्त्या किये जाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

अभय प्रताप (सीओ मंगलौर)

error: Content is protected !!