गौरीकुंड में फिर भूस्खलनः दो बच्चों की मौत, एक गम्भीर

Share Now

रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड में बुधवार सुबह हुए भूस्खलन की चपेट में आकर तीन बच्चे मलबे में दब गये। जिनमें एक दो की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
बता दें कि गौरीकुंड में बीते बृहस्पतिवार की रात लगभग 11.30 बजे भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट मे आकर कई लोग दब गये या मंदाकनी नदी में समा गये। जिनमें से तीन के शव अब तक बरामद किये जा सके है। वहीं बाकी की तलाश अब तक जारी है। अभी लोग इस भयावह हादसे को भूले भी नहीं थी कि आज सुबह लगभग पांच बजे एक बार फिर गौरी गांव में भारी भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आकर नेपाली मूल के तीन बच्चे मलबे में दब गये। घटना का पता चलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!