आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 2022 विधानसभा के प्रत्याशी रहे बसंत कुमार ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बसंत कुमार एवं उनके सहयोगियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि बसंत कुमार एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी को अप्रत्याशित विजय हासिल होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन, प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविंदर सिंह गोगी, आई टी अध्यक्ष विकास नेगी, महन्त विनय सारस्वत, नीरज त्यागी ने भी बसंत कुमार के कांग्रेस पार्टी में आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बसंत कुमार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है।

error: Content is protected !!