बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में करन माहरा अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपस्थित में झबरेड़ा विधानसभा के बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ता का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना इतिहास है, देश को आजाद कराने से लेकर आजादी के बाद देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस पार्टी ने हर हमेशा सर्वधर्म संभाव की बात करते हुए देश में धर्मनिरपेक्षता के ढॉचे को मजबूत करने का काम किया है। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश के विकास में नये आयाम स्थापित करने का काम किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के विभिन्न दलोें के कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। पार्टी में सम्मिलित होने वालों में लाल सिंह, अनजेश कुमार, अनुज कुमार, जोगेन्द्र सिंह, पुरूषोतक सिंह आदि थे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिह गोगी, महामंत्री नीवन जोशी, मनीश नागपाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!