विधायक के पद की गरिमा है, नहीं तो आप जैसे नेता डंडे से छिदने लायक हो -ग्रामीणों ने की विधायक की बोलती बंद

Share Now

हरिद्वार

विधायक पद की  गरिमा है इसलिए इज्जत से बात कर रहे है – अगली बार चुनाव के दौरन वोट मांगने आये तो गाव के प्रवेश द्वार पर एक डंडा मिलेगा – आप जैसे  नेता तो छिदने के ही  लायक  है – झबरेडा विधान सभा के मतदाताओ ने अपने विधायक का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए ये जो बाते अपने माननीय विधायक को सुनाई है वो सोशल मीडिया में खूब  वायरल हो रही है |

लोकतंत्र की जड़े अब मजबूत होने लगी है | मुह के समाने तारीफ करने का समय गए ज़माने कि बात हो गयी है | आप विधायक है या सांसद , जनता आपके मुंह के सामने जबाब मांगने लगी है | ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के झबरेडा विधानसभा में सामने आया जब अपनी विधान सभा में घूम कर फोटो सेशन कर रहे विधायक देश राज कर्णवाल को ग्रामीणों ने मौके पर ही उनके विकास कार्यो का हिसाब मांग लिया , विधायक को मानो  इस बात की  उम्मीद ही नहीं थी | ग्रामीणों ने परिपक्व लोकतंत्र की परिभासा समझाते हुए विधायक के सामने ही दो टूक कह दिया कि विधायक पद कि गरिमा है इसलिए ग्रामीण चुप है फिर चुनाव में वोट मांगने आये तो गाव के प्रवेश द्वार पर एक डंडा रखा मिलेगा , उन्होंने आगे  कहा कि आज जैसे नेता तो छिदने के ही लायक है |

विधायक से विकास कार्यो का हिसाब किताब पूछ रहे ग्रामीणों का ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | कुछ लोग चटकारे लेकर फॉरवर्ड कर रहे है तो कुछ इसे मजबूत हो रहे लोकतंत्र की सुरुवात मान रहे है | कुछ भी हो विधायक चैंपियन और रूडकी मेयर से पंगे को लेकर विधायक देश राज कर्णवाल लम्बे समय तक मीडिया कि सुर्खियों में बने रहे थे पर एस बार उनका सामना किसी राजनेता से नहीं खुद उनकी विधान सभा के जागरूक मतदाताओ से हो गया, और उन्होंने खुले आम जो खरी खोटी उन्हें सुनाई इसकी गूंज विधान सभा में भी सुनाई देगी

error: Content is protected !!