सूर्य देव की तरह – प्यास भी बुझाएगी और पेट भरने का जुगाड़ भी करेगी सूर्यधार झील? – सीएम त्रिवेन्द्र का ड्रेयम प्रोजेक्ट डोईवाला

Share Now

डोईवाला विधान सभा

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला की जनता को दिया सूर्यधार जलाशय का तोहफा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने को प्रदेश वासियों को सूर्यधार जलाशय झील के रूप में एक नया तोहफा दिया है।

सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इस झील से क्षे़त्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे लगभग 18 गांवों को सिंचाई और 19 गांवों को ग्रेविटी पेयजल मिलेगा। बता दें कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता न होने की समस्या रही है। क्षेत्रवासियों की इसी दिक्कत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने  सूर्यधार में झील बनाने का ऐलान किया था। जिसका आज उनके द्वारा उद्घाटन कर यह झील जनता को समर्पित कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा समय-समय पर सूर्यधार निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा की गई। जिस कारण रिकार्ड समय में यह झील बनकर तैयार हो गई है। यह झील आने वाले दिनों में देहरादून जिले में नए पर्यटक स्थल के रूप भी उभरेगी। यहां पर सरकार की योजना नौकायन के साथ ही लोगों को प्रकृति का दीदार कराने व अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की है। ओर खेल के साथ ही यहां मेलों का आयोजन भी किया जायेगा, ताकि दूर दराज से लोग यहाँ आकर प्रकृति का लुत्फ ले सकें।

– त्रिवेंद्र सिंह रावत- मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!