वन संसाधन प्रबंधन परियोजना
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के तत्वधान में वन पंचायतों में गठित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए कृषि एवं अन्य उत्पादों के विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। देहरादून के राजपुर रोड पर यह आउटलेट खोला गया है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही वन मंत्री हरक सिंह रावत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी ग्रोथ सेंटर उत्पाद कर रहे हैं , उनका सेल प्वाइंट यहां पर तैयार किया गया है। सीएम का कहना है कि रूरल ग्रोथ सेंटर की जो अवधारणा है वो धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। इसके अलावा राज्य सरकार अपने उत्पादों को एक ब्रांड देने जा रही है और होली हिमालय के नाम से इन उत्पादों कि ब्रांडिंग की तैयारी है।
त्रिवेंद्र रावत ,सीएम,उत्तराखंड
अब तक सीएम के साथ कार्यक्रमों में आने से किनारा कर रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह भी इस कार्यक्रम में सीएम के साथ नज़र आये। सवाल पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यह मेरे विभाग का कार्यक्रम था मुझे इसकी सूचना भी थी इसलिए मैं इन कार्यक्रमों में पहुंच गया। पहले के दो कार्यक्रमों में ना आने को लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि एक कार्यक्रम में उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और दूसरे कार्यक्रम के दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। हरक सिंह रावत के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपए प्रति वर्ष खर्च करना है और उसमें जो जड़ी बूटियां है प्लांटेशन है , लैंडस्लाइड है ये सब काम होने हैं। इसके तहत जायका प्रोजेक्ट से जिन महिला समूह को मदद करते उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग के लिए एक मौका मिल गया है यह उत्तराखंड के किसानों के लिए मार्केटिंग का रास्ता निकाला है।
-हरक सिंह रावत, वन मंत्री,उत्तराखंड
