ट्रक चालक से लूट का 18 घंटे के भीतर खुलासा – विक्रम से ट्रक का पीछा कर हुई थी लूट

Share Now

लालकुआं

लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड में ट्रक ड्राइवर से हुई लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से लुटा गया मोबाइल और 15 सौ रुपये की नगदी भी बरामद की।
यहां हल्द्वानी पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने शुक्रवार की रात्रि एवरग्रीन स्कूल के पास ट्रक चालक से हुई लूट का खुलासा करते हुए बताया कि हल्दूचौड निवासी प्रकाश भट्ट अपने एक साथी के साथ पाल स्टोन क्रेशर के सामने से एक विक्रम पर सवार हुआ और आगेे जा रहे ट्रक का पीछा करने को कहा। गैस प्लांट के पास पहुंच कर दोनों ने
Up26T 2699 के ट्रक चालक मो ताहिर को बुरी तरह पीटा तथा बाद में उसकी जेब से 15 सो रुपए की नगदी व एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक द्वारा पुलिस को गुमराह कर 15 सो रुपए की बजाए ₹50000 बताए थे घटना के बाद एक्टिव मोड पर आई लाल कुआं पुलिस ने बड़ी तत्परता के साथ हल्दूचौड चौकी एवं अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त हल्दूचौड निवासी प्रकाश भट्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 411 तथा 396 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेेजने कि तैयारी कि जा रहीं हैं।

शांतनु पाराशर पुलिस क्षेत्राधिकारी।

error: Content is protected !!