कानून ही नहीं प्रेम भी होता है अंधा – बिधवा प्रेमिका के दो मासूम बच्चो रह से हटाने के लिए गंगा नहर मे धकेल दिया

Share Now

रूड़की केमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के दहिया कि गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | यहा एक आशिक ने अपनी विधवा प्रेमिका के दोनों मासूम बच्चो को मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल दहियाकी गांव में पिछले वर्ष एक महिला के पति की मौत हो गई थी, पति की मौत के बाद विधवा महिला का देवबंद निवासी एक युवक से प्रेम हो गया और प्रेमी के साथ अपने दो बच्चे जिनकी उम्र 6 व 7 वर्ष के बच्चो को लेकर किराए के मकान पर रहने लगी। आरोपी प्रेमी ने दोनों मासूमो को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर बच्चो को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा और देर शाम दोनों बच्चो को बाहर घुमाने के बहाने गंग नहर में धक्का दे दिया। ओर वापस घर आगया, काफी देर बाद भी बच्चे वापस घर नही लौटने पर मृतक बच्चों की माँ ने बच्चो की तलाश शुरू करदी | आसपास तलाश के बाद बच्चो का कोई पता नही चल पाया | उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अचानक दो बच्चें गायब होने की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और और आरोपी प्रेमी से पूछताछ की गई तो सब सच उगल दिया, पुलिस ने घटना स्थल पर बच्चो की तलाश शुरू करदी ओर एक बच्चे का शव चंद घण्टो में ही गंगनहर से बरामद कर लिया। ओर दूसरे बच्चे की तलाश के लिए गोतोखोरो को तलाश के लिए लगा दिया,हत्त्यारोपी प्रेमी प्रेमिका के बच्चो को पसंद नही करता था इसलिये बच्चो की हत्त्या करने के मंसूबे बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्त्या किये जाने के आरोपो में मुकदमा दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है |

स्वप्न किशोर (एसपी रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!