महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

Share Now

टिहरी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया।प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांवपहुंचने पर कैबिनेट मंत्री श्री महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!